मार्क ज़ुकेरबर्ग, एक जीनियस का सफर

दोस्तों आज हम जिस जीनियस के बारे में बात करने वाले हैं उनका नाम है मार्क ज़ुकेरबर्ग जो Facebook के सह-संस्थापक है। दोस्तों फेसबुक को तो आज हर कोई जानता है। फेसबुक आज हर किसी के फोन में होती है। आज मार्क की नेटवर्थ 59.4B बिलियन डॉलर है।आपको जानकर हैरानी होगी की फेसबुक के आज इतने यूज़र्स हैं कि अगर ये एक देश होता तो पॉपुलेशन के हिसाब से ये दुनिया का 3 सबसे बड़ा देश होना था। तो चलिए जानते है ये अद्भुत कारनामा करने वाले मार्क ज़ुकेरबर्ग की पूरी कहानी। बचपन इस कहानी की शुरुआत होती है 14 मई 1984 को जब न्यू यॉर्क के व्हाइट प्लैन्स नाम की जगह में मार्क एलियट ज़ुकेरबर्ग का जन्म हुआ। मार्क को बचपन से ही कंप्यूटर का बहुत शौक था। जिसकी वजह से ही वे कंप्यूटर के प्रोग्राम लिखने लगे थे। उनके पिता उन्हें प्रोग्रामिंग में बहुत मदद करते थे। मार्क का दिमाग इतना तेज था कि उनके पिता भी उनके प्रश्नों के उत्तर नही दे पाते थे इसके कारण उनके पिता ने उन्हें एक कंप्यूटर का टीचर रखा। मार्क के बुद्धि का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते थे कि वो छोटी सी उम्र में अपने टीचर को भी फैल कर देते थे। मार्क ने 12 साल की उम्र में अप...