दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं बुर्ज खलीफा के बारे में जो की दुनिया की सबसे बड़ी इमारत है। यह इमारत दुबई में स्थित है। इस इमारत से पहले कोई कल्पना भी नही कर सकता था कि इतनी ऊँची इमारत भी बनाई जा सकती है। बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 830 मीटर और 163 मंजिला है। तो चलिए जानते हैं बुर्ज खलीफा की पूरी कहानी। शुरुआत इस कहानी की शुरुआत होती है 6 जनवरी 2004 को जब दुबई के प्रॉपर्टी डेवलपर Emaar ने अमेरिका की आर्किटेक्चर फर्म Skidmore Owings Merrill को दी, इस बिल्डिंग के डिज़ाइन का श्रेय इस फर्म के आर्किटेक्ट एड्रिअन स्मिथ को जाता दिया जाता है। बल्कि इसका कंस्ट्रक्शन का काम साउथ कोरिया की जानी मानी कंपनी Samsung C&T Corporation को दिया गया। इसके निर्माण के कुछ सालों बाद ही इसने ऊंचाई के कई रिकार्ड्स तोड़े। पहले इस टावर का नाम बुर्ज टावर रखा गया था। लेकिनAbu Dhabi के प्रेजिडेंट की आर्थिक मदद के बाद इस टावर का नाम बुर्ज खलीफा कर दिया गया। अक्टूबर 2009 में इसका काम कम्पलीट किया गया और फिर 4 जनुअरी 2010 को इसकी ओपनिंग की गई। इसे बनाने में कुल खर्च 1.5 बिलियन डॉलर आया था।...
Where Knowledge Becomes Power