मार्शमेलो एक सीक्रेट सुपरस्टार
दोस्तों आज मैं बात करने जा रहा हूँ इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक(EDM) के सबसे पॉपुलर आर्टिस्ट में से एक मार्शमेलो की, जिनके शानदार ट्रैक लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर देते हैं। DJ मार्शमेलो न केवल अपने शानदार म्यूजिक के लिए पॉपुलर हैं, बल्कि वे अपने यूनिक लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। मार्शमेलो हमेशा एक मास्क पहन कर आते हैं। हालांकि उस मास्क के पीछे जो इंसान है उसका नाम क्रिस्टोफर कॉमस्टॉक है। आज हम जाने की कैसे 2015 में शुरुआत करने वाले क्रिस्टोफर सिर्फ 3 साल में इतने पॉपुलर हो गए।
बचपन
इस कहानी की शुरुआत होती है 19 मई 1992 को जब अमेरिका के फ़िलेडैल्फ़िया नामक जगह में क्रिस्टोफर कॉमस्टॉक का जन्म हुआ। आपको बता दे की मार्शमेलो ने अपनी पर्सनल डिटेल को काफी प्राइवेट रखा है, जिस कारण से उनके पर्सनल जीवन के बारे में बताना मुश्किल है। लेकिन हम उनके पॉपुलर DJ बनने के सफर को जानेगें।
मार्शमेलो के DJ बनने के सफर की शुरुआत
3 मार्च 2015 को मार्शमेलो ने अपना पहला सांग Wavez को SoundCloud पर पोस्ट किया। इसके इलावा उन्होंने कुछ और भी ट्रैक पोस्ट किए। SoundCloud पर उनके गाने को सुनकर उनकी प्रतिभा को पहचाना अमेरिका के प्रसिद्ध म्यूजिक प्रोड्यूसर Skrillex ने और फिर मार्शमेलो के Find Me सांग को उन्होंने खुद के soundcloud के पेज पर रिपोस्ट किया। इस वजह से मार्शमेलो शुरुआत से ही पॉपुलर हो गए। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें कई जगह में परफॉर्म करने का मौका मिला। उन्होंने Miami Music Week, Hard Day of The Dead Festival और न्यूयॉर्क में कई जगह पर परफॉर्म किया। फिर उनके यूनिक लुक्स की वजह से उन्हें लोग पहचानने लगे।
आगे चलकर 8 जनवरी 2016 को उन्होंने अपनी पहली एल्बम Joytime को रिलीज़ किया। यह एल्बम बिलबोर्ड के EDM चार्ट पर 5 नंबर पर पहुची। फिर 2 जुलाई 2016 को मार्शमेलो का Alone ट्रैक रिलीज़ होने के साथ वे पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गए। आज यूट्यूब पर Alone ट्रैक को 1 बिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि अभी तक इंटरेस्टिंग बात यह थी कि लोग मार्शमेलो के ट्रैक सुनते तो थे, लेकिन उस मास्क के पीछे का चेहरा किसका है ये अभी तक मिस्ट्री बना हुआ था। फिर इस बात का खुलासा हुआ नवम्बर 2017 में जब फोर्ब्स ने उनकी आइडेंटिटी कन्फर्म की और पता चला की उस मास्क के पीछे जो इंसान से उनका नाम क्रिस्टोफर कॉमस्टॉक है। क्रिस्टोफर कॉमस्टॉक ही वो DJ हैं जिन हम मार्शमेलो और डॉटकॉम के नाम से भी जानते हैं। उसके बाद उनका Wolves ट्रैक आया जिसको लोगो ने खूब पसंद किया। सिर्फ 3 साल पहले EDM इंडस्ट्री में कदम रखने वाले मार्शमेलो आज पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो चुके हैं।
दोस्तों अगर आपको मार्शमेलो का सफर अच्छा लगा तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें