क्रिस इवांस का सुपरहीरो बनने का सफर
दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं पूरी दुनिया में कैप्टन अमेरिका के नाम से जाने वाले क्रिस इवांस की जिन्हें अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। वैसे तो क्रिस ने अपने करियर में कई मूवीज में काम किया लेकिन उनको असली पहचान कैप्टन अमेरिका और ह्यूमन टॉर्च से मिली। तो चलिए जानते हैं क्रिस इवांस का पूरा सफर।
बचपन
इस कहानी की शुरुआत होती है 13 जून 1981 से जब यूनाइटेड स्टेट्स के बोस्टन में क्रिस्टोफर रॉबर्ट इवांस का जन्म हुआ। उनके पिता का नाम जी. रॉबर्ट्स इवांस ||| था, जो की दांतों के एक डॉक्टर थे और उनकी माँ का नाम लिसा इवांस है। उनकी फॅमिली में एक भाई और दो बहनें भी हैं। क्रिस पढ़ाई के साथ-2 शोज में भी हिसा लिया करते थे। अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए क्रिस ने एक थिएटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट ज्वाइन किया।
क्रिस इवांस के फ़िल्मी करियर की शुरुआत
क्रिस के करियर की शुरुआत हुई एक मॉडल के तौर पर जब उन्होंने Hasbros's में मॉडलिंग स्टार्ट की, लेकिन इसे आगे का सफर इवांस के लिए आसान नही था। क्योंकि उन्होंने कई बार रिजेक्ट किया गया। लेकिन फिर साल 2000 भर उन्हें टीवी शो The Fugitive में चोट सा रोल मिला और जल्द ही उनकी एक्टिंग को देखते हुए उन्हें फिल्मो में भी रोल मिलना शुरू हो गए। उसके बाद उन्हें को छोटे रोल मिले लेकिन क्रिस को लीड रोल 2004 में बनी हॉलीवुड मूवी Perfect Score में और इस मूवी के बाद लोगों में इनकी एक एक्टर के तौर पर पहचान बननी शुरू हुई। लेकिन फिर 2005 में वह मूवी आई जिसने उन्हें काफी पॉपुलर बना दिया। इस मूवी का नाम था Fantastic Four, इस मूवी में क्रिस इवांस द्वारा निभाए गए किरदार ह्यूमन टॉर्च को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके कुछ सालों बाद उन्हें काम मिला Captain America The First Avenger में इस मूवी में उन्होंने Captain America का किरदार निभाया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसके बाद 2012 में क्रिस ने Avengers मूवी में काम किया और यह मूवी भी बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर मूवीज में काम किया।
सम्मान और पुरस्कार
2007 स्क्रीम अवॉर्ड
2013 MTV अवॉर्ड
2015 टीन चॉइस अवॉर्ड
2017 किड्स चॉइस अवॉर्ड
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे शेयर करना न भूलें।