- Computer एक Electronic Machine है । इसका हिंदी नाम संगणक है ।
- आधुनिक Computer का पिता चार्ल्स बैवेज को कहते हैं ।
- Binary Numbers प्रणाली मे 0 तथा 1 का प्रयोग होता है ।
- Mouse, Keyboard, Joystick, Scanner & Pen light Input Device के उदाहरण हैं
- Printer, Speaker & Monitor Output Device हैं ।
- Calculator का आविष्कार पास्कल ने किया था ।
- भारत मे निर्मित पहला Computer सिद्धार्थ था ।
- सबसे बडा Computer Network Internet है ।
- भारत का प्रथम Computer बैंगलूर के प्रधान डाक घर मे लगाया गया ।
- Internet का प्रथम प्रयोग अमेरिका के रक्षा अनुसंधान मे हुआ ।
- Computer मे प्रयुक्त होने वाला IC Chip सिलिकान का बना होता है ।
- भारत का सिलिकान वैली बैंगलोर को कहते हैं ।*
- Computer का मस्तिष्क C.P.U को कहते हैं ।
- Computer अपने परिणाम को भविष्य हेतु Memory मे सुरक्षित रखता है ।
- IC का पूर्ण रूप Integrated Circuit होता है ।
- IBM का पूर्ण रूप International Business Machine है ।
- WWW का पूर्ण रूप World Wide Web है ।
- LAN का पूर्ण रूप Local Area Network है ।
- WAN का पूर्ण रूप Wide Area Network है ।
- RAM का पूर्ण रूप Random Access Memory है ।
- ROM का पूर्ण रूप Read Only Memory है ।
- CD का पूर्ण रूप Compact Disc होता है ।
- VDU का पूर्ण रूप Visual Display Unit है ।
- HTML का पूर्ण रूप Hyper Text Markup Language है ।
- HTTP का पूर्ण रूप Hyper Text Transfer Protocol है ।
- ALU का पूर्ण रूप Arithmetic Logical Unit है ।
- CPU का पूर्ण रूप Central Processing Unit है ।
- CU का पूर्ण रूप Control Unit होता है ।
- COBOL का पूर्ण रूप Common Business Oriented Language है ।
- DOS का पूर्ण रूप Disc Operating System है ।
- E MAIL का पूर्ण रूप Electronic Mail होता है ।
- FAX का पूर्ण रूप facsimile automated xerox होता है ।
Computer G K
1. सेविंग की प्रक्रिया है – मेमोरी से स्टोरेज माध्यम तक दस्तावेज कॉपी करना
2. डाइरेक्टरी के अंदर की डाइरेक्टरी को कहा जाता है – सब डाइरेक्टरी
3. C.A.D. का तात्पर्य है – computer-aided design
4. ओरेकल है – Database Software
5. असेम्बलर का कार्य है – असेम्बली भाषा को यंत्र भाषा में परिवर्तित करना
6. भारत में सर्वप्रथम दिखाई देने वाला कंप्यूटर वाइरस है – C-Brain
7. उस नेटवर्क टोपोलॉजी का क्या नाम है, जिसमें प्रत्येक संभावित नोड में द्विदिशीय कड़ियां हैं? – मेश
8. वह बिंदु जिस पर डाटा कंप्यूटर में प्रवेश करता है या निकलता है – टर्मिनल
9. विश्व का प्रथम कंप्यूटर नेटवर्क माना जाता है – ARPANET
10. Linux एक उदाहरण है – ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर का
11. पहले से चल रहे कंप्यूटर को रीस्टार्ट करना कहलाता है – रीबूटिंग
12. सॉफ्टवेयर कोड में त्रुटियां ढूंढ़ने की प्रक्रिया को कहा जाता है – डीबगिंग
13. सीपीयू का वह भाग जो अन्य सभी कंप्यूटर कंपोनेन्टस की गतिविधियों को कोआर्डिनेट करता है –कंट्रोल यूनिट
14. कंप्यूटर में जाने वाले डेटा को कहते हैं – Input
15. कंप्यूटर में डेटा किसे कहा जाता है? – चिन्ह व संख्यात्मक सूचना को
16. A.L.U. का पूरा नाम होता है – Arithmetic Logical Unit
17. कंप्यूटर का नियंत्रक भाग कहलाता है – C.P.U
18. कंप्यूटर के सभी भागों के बीच सामंजस्य स्थापित करता है – Control Unit
19. माइक्रोप्रोसेसर जो कंप्यूटर का मस्तिष्क होता है, उसे कहा जाता है – माइक्रोचिप
20. ALU परिचालन संपन्न करता है – अर्थमैटिक
21. एक हार्डवेयर डिवाइस जो डाटा को अर्थपूर्ण इनफार्मेशन में परिवर्तित करता है – प्रोसेसर
22. CRAY क्या है? – सुपर कंप्यूटर
23. टेलीप्रोसेसिंग तथा टाइमशेयरिंग का प्रयोग किस पीढ़ी के कंप्यूटर में हुआ? – तृतीय पीढ़ी
24. वह उपकरण जो हैन्डहेल्ड ऑपरेटिंग प्रणाली का इस्तेमाल करता है? – पीडीए
25. कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं? – दो प्रकार के
26. प्वाइंट एंड ड्रॉ डिवाइस कहा जाता है – माउस को
27. ट्रैक बाल उदाहरण है – पॉइंटिंग डिवाइस
28. सॉफ्ट कॉपी एक आउटपुट है, तो हार्ड कॉपी क्या है? – प्रिंटेड आउटपुट
29. सेकंडरी स्टोरेज मीडिया से हार्डडिस्क में सॉफ्टवेयर प्रोग्रामों को कॉपी करने की प्रक्रिया को कहते हैं – इनस्टॉलेशन
30. किस मेमोरी में रखा डाटा बिजली जाते ही समाप्त हो जाता है? – रैम
31. डीवीडी उदाहरण है – ऑप्टिकल डिस्क
32. CD-RW का पूरा नाम है – Compact Disc Rewritable
33. सूचनाएं एक यूनिट से दूसरी यूनिट तक ले जाने व उन्हें वापस लाने का काम कौन करता है? – डाटा बेस
34. कंप्यूटर में अनवरत विद्युत आपूर्ति का संक्षिप्त रूप क्या है? – यू. पी. एस.
35. मदरबोर्ड में क्या रहता है जो मदरबोर्ड पर सीपीयू को दूसरे पुर्जों से जोड़ता है? – सिस्टम बस
36. प्रथम गणना यंत्र है – अबैकस
37. कंप्यूटर यूजर की वैधता की पहचान करने बाली पद्धति कहलाती है – Authentication
38. मॉड्यूलेटर-डी-मॉड्यूलेटर का सामान्य नाम है – मोडेम
39. पहले से ऑन कंप्यूटर को रीस्टार्ट करने को क्या कहते हैं? – वार्म बूटिंग
40. HTML डॉक्युमेंट बनाने के लिए किसकी जरूरत होती है? – टैक्स्ट एडीटर की
41. कंप्यूटर से अधिकाश प्रोसेसिंग होती है – सीपीयू में
42. वेबसाइट कलेक्शन है – वेब पेजेस का
43. किस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को ट्रांसलेटर की जरूरत नहीं होती है? – मशीन लैंग्वेज
44. एक्सेल स्प्रेडशीट का एक्स्टेंशन है – .xlsx
45. फाइल एक्सटेंशन किसलिए इस्तेमाल होते हैं? – फाइल टाइप को आइडेंटिफाई करने के लिए
46. एक्सेल वर्कबुक संग्रह है – वर्कशीट का
47. ई-मेल पते के दो भाग कौन-से होते हैं? – प्रयोक्ता का नाम और डोमेन नंबर
48. कैड शब्द का संबंध कंप्यूटर में किससे हैं? – डिजाइन से
49. भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर का नाम क्या है? –सिद्धार्थ
50. कंप्यूटर प्रोग्रामों को हाई-लेवल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के रूप में लिखा जाता है। मानव द्वारा पढ़े जाने योग्य प्रोग्राम के अनुवाद को कहा जाता है – सोर्स कोड
51. C, BASIC, COBOL और JAVA जिस भाषा के उदाहरण हैं, उसे कहते हैं – हाई-लेवल Language
52. ASCII का पूर्ण रूप होता है – American Standard Code for Information Interchange
53. कंप्यूटर का पितामह कहा जाता है – चार्ल्स बेबेज
54. सर्वप्रथम आधुनिक कंप्यूटर की खोज हुई – 1946 में
55. कंप्यूटर के संचालन में प्रयुक्त प्रोग्राम, नियम तथा कंप्यूटर क्रियाओं से संबंधित अन्य लिखित सामग्री को कहा जाता है – सॉफ्टवेयर
56. कंप्यूटर के मस्तिष्क को कहा जाता है – सी. पी.यू.
57. इंटीग्रेटेड सर्किट चिप का विकास किसने किया है – जे. एस. किल्बी ने
∆∆∆∆∆Most Important∆∆∆∆∆
डॉ. डगलस इंजेलबार्ट (Dr. Douglas Engelbart) ने 1964 माउस का आविष्कार किया।
● प्रथम वेब साइट के निर्माण का श्रेय टिम बर्नस ली (Tim Berners Lee) को है। इन्हें World Wide Web का संस्थापक कहा जाता है।
● बिल गेट्स (Bill Gates) तथा पाल एलेन (Paul Allen) ने मिलकर 1975 में माइक्रोसाफ्ट कॉरपोरेशन की स्थापना की।
● बिल गेट्स की प्रसिद्ध पुस्तक ‘The Road Ahead’ 1995 में लिखी गई। वर्तमान में वे “Bill and Melinda Gates Foundation” द्वारा सामाजिक कार्यों में लगे है।
● भारत के सबीर भाटिया (Sabeer Bhatia) ने फ्री ईमेल सेवा हॉटमेल (Hotmail) को जन्म दिया।
● ब्लू टूथ एक बेतार तकनीक (Wireless Technology) है जिसके द्वारा मोबाइल फोन के जरिये कम दूरी में कम्प्यूटर और विभिन्न उपकरणों को जोड़ा जाता है।
● बैंकों में एटीएम (Automatic Teller Machine) वैन (WAN) का एक उदाहरण है।
● WiFi का अर्थ है Wireless Fidelity इसका प्रयोग बेतार तकनीक द्वारा कम्प्यूटर के दो उपकरणों के बीच संबंध स्थापित करने के लिए किया जाता है।
● WAP (Wireless Access Point) एक युक्ति है जो विभिन्न संचार माध्यमों को जोड़कर एक बेतार नेटवर्क बनाता है।
● कम्प्यूटर के Standby Mode में मॉनीटर तथा हार्ड डिस्क ऑफ हो जाता है ताकि कम उर्जा खपत हो। किसी भी बटन को दबाने या माउस क्लिक करने से कम्प्यूटर Standby Mode से बाहर आ जाता है।
● ऑप्टिकल माउस (Optical Mouse) में माउस पैड की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि इसमें कोई घूमने वाला भाग नहीं होता।
● Hyper Text एक डाक्यूमेंट है जो उस वेब पेज को दूसरे डाक्यूमेंट के साथ जोड़ता है।
● Blog शब्द Weblog से बना है। Blog किसी व्यक्ति द्वारा निर्मित वेब साइट है जहां वह अपने विचार, अनुभव या जानकारी रख सकता है। इस वेब साइट को पढ़ने वाले अन्य व्यक्ति भी इस विषय पर अपनी टिप्पणी दे सकते हैं।
● Beta Release किसी साफ्टवेयर या तकनीक की उपयोगिता को परखने के लिए निर्माण के दौरान उसे बाजार में जारी करने को कहा जाता है।
● पॉप अप (Pop-up) वेब ब्राउजिंग के दौरान स्वयं खुलने वाला विज्ञापन का विण्डो है।
● की-बोर्ड की संरचना के निर्माण का श्रेय क्रिस्टोफर लॉथम सोल्स (Christopher Latham Sholes) को जाता है।
● डिजिटल काम्पैक्ट डिस्क (DCD) का आविष्कार 1965 में जेम्स रसेल (James Russell) ने किया।
● बॉब नोयी (Bob Noyee) तथा गार्डन मूरे (Gordon Moore) ने सम्मिलित रूप से इंटेल (Intel) नामक कम्पनी की स्थापना की।
● मोटरोला (Motorola) के डॉ. मार्टिन कूपन (Dr. Martin Cooper) ने मोबाइल फोन का आविष्कार किया।
● जीएसएम (GSM-Global System For Mobile Communication) मोबाइल फोन के लिए प्रयुक्त एक लोकप्रिय मानक है।
● सीडीएमए (CDMA-Code Division Multiple Access) मोबाइल नेटवर्क स्थापित करने की व्यवस्था है।
8 बिट = * 1 बाइट
1024 बाइट =* 1 किलो बाइट
1024 किलो बाइट =* 1 MB
1024 MB =* 1 GB
Written by Khube Ram
Written by Khube Ram

Comments